चंडीगढ़, अक्टूबर 20 -- मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच पंजाब सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झोटा के परिवार से मिलने से ठीक पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह घोषणा की है। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हम हर समय मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए, हम यह केस सीबीआई को सौंप रहे हैं। नशे के सौदागरों के खिलाफ हमारी लड़ाई आर-पार की है। पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए हमें जो भी सख्त कदम उठाना पड़ा, हम पीछे नहीं हटेंगे।सीबीआई जांच पर अड़ा था परिवार, आठवें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने का विरोध करने पर 13 अक्टूबर को केमिस्ट अश्विनी कुमार ने परविंदर झोटा की गोल...