बुलंदशहर, जनवरी 5 -- पहासू क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में गरीब मज़दूर की झोंपड़ी में आग लगने से उसमें बंधी आठ बकरियों की झुलस कर मौत हो गई। लाखों की कीमत की बकरियों की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है। क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा निवासी खड़क सिंह पुत्र शंकरपाल सिंह बकरिया पाल कर तथा मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा चलाता है। रविवार शाम को जंगल से लाकर बकरियों को घर में बनी झोंपड़ी में बांध दिया था। रात 11 बजे तक सब कुछ सामान्य था। 12 बजे के करीब अचानक झोंपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, तब तक झोंपड़ी में बंधी सभी आठ बकरियां जल कर मर गयीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लाखों की कीमत की बकरियों की मौत के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.