फिरोजाबाद, मार्च 3 -- थाना नगला खंगर के गाँव फतेहपुर नसीरपुर में पशुओं के बाड़े में आग लगने से आधा दर्जन पशु झुलस गए। पीड़ित ने बाड़े में रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजकुमार पुत्र सतीश निवासी फतेहपुर नसीरपुर थाना नगला खंगर ने अपने पशुओं के लिए बाड़ा (घेर) बनाया है। जहां उसके आधा दर्जन से अधिक गोवंश एवं अन्य पशु रहते हैं। मंगलवार सुबह किसी तरह से किसान के बाड़े में झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही उसमें आग की लपटे उठने लगी। आग की लपटे देखकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तथा आग से गोवंश को बचाया गया, लेकिन तब तक पशु झुलस चुके थे। पीड़ित ने कुछ लोगों पर रंजिशन पशुओं की झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.