बिजनौर, जून 27 -- अपने साथियों के साथ आम तोड़ने गया एक 13 वर्षीय किशोर अचानक नलकूप के बने झेरे में गिर गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को मौहल्ला नौधा निवासी वंश 13 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र सिंह अन्य साथियों के साथ धामपुर रोड़ पर गांगन के पुल के पास स्थित बाग में आम तोड़ने के लिए गया था। बताया जाता है कि वह अचानक नलकूप के बने झेरे में गिर गया। जिसमे पानी भी भरा हुआ था। जिसे देखकर अन्य साथियों ने शोर मचा दिया और उन्होंने किसी तरह वंश को झेरे से निकाल कर नहटौर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...