सोनभद्र, फरवरी 19 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव में गुरुवार की दोपहर झूले की रस्सी से गला कसने से एक बालिका की मौत हो गई। वह अपने घर में छत के बल्ली से साड़ी और दुपट्टे से झूला बनाकर झूल रही थी। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य पड़ोस में विदाई कार्यक्रम में गए थे। बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव निवासी शमशेर ने बताया कि गुरुवार की दोपहर परिवार के सभी लोग पड़ोस में एक विदाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में उनकी आठ वर्षीय पुत्री आशिया अकेले थी। वह घर की छत में लगी बल्ली में साड़ी और दुपट्टे से झूला बनाकर झूल रही थी। झूला झूलते समय दुपट्टा उसके गले में कसता चला गया। बच्ची खुद को छुड़ा नहीं पाई और दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विदाई कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब परिजन घर लौटे तो अंदर का नजारा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.