झूलों के ऊपर जा रही हाइटेंशन लाइन डैड, संचालित होंगे झूले
मेरठ, मई 28 -- नौचंदी मेले में हाइटेंशन लाइन के नीचे चल रहे झूलों को संचालन के लिए जांच कमेटी ने हरी झंडी दे दी है। गुरुवार को झूले पूर्व की भांति संचालित होने लगे हैं। जांच कमेटी का कहना है कि नौचंदी मैदान के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन चालू नहीं है। इसे इमरजेंसी के लिए रखा गया है। सीडीओ ने कहा कि जब पीवीवीएनएल को इस लाइन को चालू करना होगा तो इसकी जानकारी देनी होगी ताकि झूलों को बंद कराया जा सके। नौचंदी मैदान से होकर जा रही हाइटेंशन लाइन के नीचे दो बड़े और पांच छोटे झूलों के अलावा करीब 15 दुकानें संचालित हो रही है। विद्युत लाइन के खतरे की शिकायत के बाद सीडीओ नुपूर गोयल ने बुधवार रात को तीन सदस्यीय जांच कमेटी भेजकर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। जांच कमेटी में लोक निर्माण विभाग की यांत्रिक शाखा के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और सहायक निदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.