जौनपुर, अप्रैल 10 -- मछलीशहर (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चुंगी चौराहे पर लगे मेले में झूले पर कार्य कर रहा युवक गिरकर घायल हो गया। सम्भल जिले के नेवादा गांव निवासी 22 वर्षीय फैजान झूले की देखभाल करता है। गुरुवार देर सायं झूले की तकनीकी खराबी होने पर मरम्मत करने के दौरान अनियंत्रित हो कर झूले से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालात गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.