बिजनौर, अप्रैल 7 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में रायपुर तिराहे पर चल रही लंदन सिटी नुमाइश में एक युवक झूले से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर के लिये रेफर किया गया है। जलालाबाद निवासी युवक अजीम पुत्र अनीस अपने परिवार के साथ रायपुर तिराहे पर लग रही लंदन सिटी नुमाइश में घूमने गया था। वहां एक झूले में झूलने लगा तो अचानक वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। बताया गया कि मोहल्ला राइयान जलालाबाद निवासी युवक अजीम रिक्शा चालक है और उसके पिता अनीस फलों को दुकान चलाते हैं। उधर, एसडीएम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के झूले से गिरकर घायल होने का मामला संज्ञान में आया है। नुमाइश की अनुमति सुरक्षा मानकों को पूरा करने व सुरक्षा के प...