शामली, अप्रैल 9 -- थाना भवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक दिन पूर्व करीब 10 वर्षीय मासूम बच्ची झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित के पिता मुनीर पुत्र वकील, निवासी गांव सोंटा रसूलपुर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि घटना 7 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले में याकूब पुत्र मिद्दा के यहां लगे झूले पर उनकी बेटी खेल रही थी। झूले की देखरेख में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते बच्ची अचानक गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पिता ने मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.