झूले पर चढ़ी बच्ची हुई बेहोश, मची अफरा-तफरी
समस्तीपुर, जून 7 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के झखरा पतैली गांव स्थित विष्णु महायज्ञ में लगे मेला में शनिवार की रात एक बच्ची अचानक बेहोश हो गई। इस बाबत बताया गया कि उक्त मेला में बड़े झुला पर एक बच्ची चढ़ी थी, झूला उपर जाने के बाद वह अचानक बेहोश हो गई। बच्ची को तत्काल झूला पर से उतारकर उपचार कराया गया। उधर, बच्ची के बेहोश होने की सूचना पर फैलते ही मेले में अफरातफरी की स्थिति बन गयी। मेला समिति के लोगों ने बताया की विष्णु महायज्ञ में लगे में शनिवार की शाम अत्यधिक भीड़ जुट गई। अत्यधिक गर्मी के कारण बच्ची बेहोश हो गई। यह भी पढ़ें- झूले पर चढ़ी बच्ची हुई बेहोश, मची अफरा-तफरी हालांकि बच्ची को परिजनों के साथ सही सलामत घर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.