लखनऊ, मार्च 15 -- फोटो----- लखनऊ, संवाददाता।सिंधी समाज की ओर से सिंधी बाहुल्य इलाके में 20 मार्च को होने वाली भगवान झूलेलाल की जयंती से पहले धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में सिंधी पंचायत रायबरेली रोड के अर्बन स्वीट्स एंड बैंक्वेट में झूलेलाल महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन एवं सुनील सत्संगी भोपाल व पवन एंड पार्टी लखनऊ संगीतमयी प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं झूलेलाल की आरती एवं समापन पल्लव अरदास व भंडारे के प्रसाद वितरण से हुआ। कार्यक्रम में शिव शांति आश्रम के पीठाधीश्वर जुगल जोड़ी सरकार संग, चेटीचंड मेला कमेटी के पदाधिकारी रतन मेघानी, संजय जसवानी, सतेंद्र भवनानी, प्रवक्ता अशोक मोतियानी, राजकुमार जसवानी, रायबरेली रोड सिंधी पंचायत के पदाधिकारी मुखी प्रदीप म...