वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित सिंधी कॉलोनी में नवनिर्मित झूलेलाल मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब का विधिवत प्रकाश किया गया। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम दिखा।गुरुवाणी की गूंज से मंदिर परिसर में वातावरण भक्तिमय हो गया । रात्रि में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ देर रात तक जुटी रही। भजन-कीर्तन और सत्संग के बीच सभी आध्यात्मिक आनंद में सराबोर थे। मंगलवार को पाठ साहिब का भोग लगाया जाएगा, जिसके बाद पुनः भंडारा होगा। आयोजन में भगवान दास आहूजा, रवि घावरी, चुन्नी लाल लोकवानी, सुरेश माखीजा, हरिलाल राजवानी, अनिल लोकवानी, अजय लोकवानी सहित सिंधी समाज के अनेक लोग जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...