लखनऊ, फरवरी 26 -- सिंधी समाज भगवान झूलेलाल की जयंती को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा है। इस बार भव्य शोभा यात्रा में सिंधी समाज की महिलाएं दोपहिया से शामिल होंगी। भगवान झूलेलाल की विशाल प्रतिमा यात्रा का आकर्षण रहेगी। लालबाग स्थित हरिओम मंदिर में भगवान झूलेलाल जयंती के सबंध में सिंधी समाज की प्रमुख पंचायतों और संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की। कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि 20 मार्च को जयंती है। 10 दिन पूर्व रोजाना सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में जैसे शिव शांति आश्रम वीआईपी रोड, गोदड़ी वाला धाम सेवा मंडल, एसएस धाम एलडीए, अलीगंज पूज्य सिंधी पंचायत विकास नगर, शुभम सिटी झूलेलाल मंदिर, पूज्य झूलेलाल पंचायत मवैया, झूलेलाल मंदिर राजाजीपुरम, सिंधु नगर सिंधी पंचायत कृष्णा नगर, इंदिरा नगर झूलेलाल मंदिर, हरिओम आदि मंदिरों में पूजा अर्...