आगरा, मार्च 19 -- ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-एक में शुक्रवार को सिंधी समाज द्वारा वरुण देव अवतार भगवान श्री झूलेलाल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। भाजपा पार्षद प्रकाश केसवानी ने बताया कि शुक्रवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी ए ब्लॉक में स्थित सिंधी धर्मशाला में झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर 1 बजे भंडारा, शाम छह बजे ए,बी और सी ब्लॉक में विभिन्न झांकियों संग शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ में अखंड ज्योति भी होंगी। अखंड ज्योति (बहराना साहब) का जौहरा घाट पर विसर्जन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.