लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- सिंधी समुदाय के प्रमुख त्योहार भगवान झूलेलाल जयंती व नव वर्ष की शुरुआत भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकालकी की। भजन, कीर्तन जयकारे लगाते हुए सड़कों पर निकाली गई शोभायात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। मुखी अध्यक्ष श्रीचंद तोलानी और समाज सेविका सुनीता तोलानी ने बताया कि झूलेलाल जयंती जिसे चेटीचंद जयंती के नाम से जाना जाता है यह सिंधी समुदाय का सबसे प्रमुख त्यौहार है। भगवान झूलेलाल के अवतरण और सिंधी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है जो बुराई पर अच्छाई और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है। भगवान झूलेलाल को वरुण देवता का अवतार माना जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान झूलेलाल जयंती पर ज्योति जल आटे व गुड़ से बहिराणा साहिब सजाया जाता है। सिंधी समुदाय के लोग शोभायात्रा निकालकर उत्साह के साथ भगवान झूलेलाल की जयंती मनाते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.