झूलेलाल घाट से निकला 10 कुंतल कचरा, सैकड़ों मूर्तियां भी हटाईं
लखनऊ, मई 17 -- झूलेलाल घाट पर रविवार को गोमती नदी स्वच्छता अभियान का 417वां चरण चलाया गया। हर रविवार की तरह इस बार भी दो घंटे तक चले अभियान में नदी की तलहटी से करीब 10 कुंतल कचरा, सिल्ट, पॉलीबैग और सैकड़ों मूर्तियां निकालकर नगर निगम को सौंप दी गईं। अभियान में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में प्रीति जैन, शिखा सिंह, विष्णु तिवारी, उदय सिंह, रवींद्र चौधरी, संजय वर्मा, ललित कश्यप, विवेक जोशी, परमेश जोशी, राकेश सोनकर, सुनील पटेल, प्रवेश यादव, राजेश जोशी, शिवराज, आयुष बंसल, शिव सोनी, सौरभ यादव, हिमांशु कश्यप, कमलेश चौधरी, रिंकू सिंह और आशीष तिवारी समेत कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं ने गोमती नदी में लगातार बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.