झूलेलाल के अवतार की झांकी सजाई गई
वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सिगरा स्थित अशोकनगर झूलेलाल मंदिर में चल रहे साईं झूलेलाल चालिया महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सिंधु नदी से भगवान झूलेलाल के दिव्य अवतार की मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा भगवान झूलेलाल को छप्पन भोग अर्पित किए गए। जैसे ही भगवान झूलेलाल के अवतार की झांकी का दर्शन हुआ, पूरा मंदिर जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती एवं पूजन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Gonda News: झूलेलाल महोत्सव में 56 भोग का आयोजन, झांकियों के निर्देशक पुरस्कृत सभी श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के समक्ष सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.