फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद, संवाददाता। सूरजकुंड मेले के झूला हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने सम्मानित किया गया। इनके अलावा साइबर आरोपियों को लाते समय सड़क दुर्घटना में जख्मी टीम को भी पुरस्कार मिला। पुलिस आयुक्त ने प्रशंसा पत्र और नकद इनाम देकर हौसला बढ़ाया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सेक्टर-21सी स्थित कार्यालय में तीनों घायलों को 5-5 हजार रुपये और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 7 फरवरी को सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के दौरान निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गए थे। हादसे में महिला एएसआई नीलम, एसपीओ राजेश कुमार और महिला सिपाही शर्मिला घायल हुए थे। दूसरे मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम शेयर मार्केट फ्रॉड के आरोपियों को भोपाल से लेकर आ रही थी। रास्ते में मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना हो गई। एएसआई जितेंद्र, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.