मिर्जापुर, मार्च 23 -- चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ मेले में हुई घटना के बाद पुलिस ने झूला संचालक समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। रविवार को झूले का स्प्रींग टूटने से गिरकर तीन लोग जख्मी हो गए थे। पीड़ित ने झूला संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। चुनार के दरगाह शरीफ स्थित बाबा कासिम सुलेमानी की दरगाह पर मेले का आयोजन किया गया था। मेले में रविवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी मेराज अपनी पत्नी जहाना और पुत्री जोया के साथ आए थे। वें 50 रुपये प्रति यात्री देकर मेले में लगे ट्रेन जैसे झूले में सवार हुए थे। आरोप हैकि झूला संचालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से झूला चलाया, एक डिब्बा पलट गया। जिससे पत्नी और पुत्री लगभग सात फीट नीचे गिरकर जख्मी हो गए। दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। वही...