लखनऊ, मार्च 14 -- कैसरबाग थानाक्षेत्र में मामूली विवाद में दबंगों ने तीन भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घर के बाहर लगे झूले पर झूलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दबंगों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मछली महोल जम्बूरखाना निवासी नासिर अली ने बताया शुक्रवार घर के बाहर झूला झूलने को लेकर फैजी, जीशान और जावेद से विवाद हुआ था। तीनों ने एक राय होकर नासिर के भाइयों अमन, अफजल और फहद पर हमला कर दिया। मारपीट होता देखकर लोगों की भीड़ लग गई। हमले में अफजल के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वह जमीन पर गिर गया। वहीं अमन और अफजल के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। जिसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.