झूला झूलते समय मासूम के गले में कस गया साड़ी का फंदा, दर्दनाक मौत
औरैया, मई 28 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के नहर बाजार में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय छात्रा की साड़ी के फंदे से दम घुटने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। नहर बाजार निवासी स्वर्गीय रामू सक्सेना की पुत्री जया गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर की छत पर कमरे के दरवाजे की कुंडी में साड़ी बांधकर झूला झूल रही थी। इसी दौरान अचानक साड़ी का फंदा उसके गले में कस गया, जिससे वह अचेत हो गई। कुछ देर बाद छत पर पहुंची बड़ी बहन मानवी ने जया को फंदे में लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.