झूला झूलते समय पेड़ गिरने से बालिका घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी राजेश कुमार सोनकर की 10 वर्षीय बेटी प्रियांशी रविवार शाम घर के पास पेड़ में झूला डाल कर झूल रही थी। तभी झूले के झटके से पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गई। घबराए परिजन प्रियांशी को सीएचसी ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि राम अभिलाष प्रजापति ने बताया कि घायल का इलाज प्रयागराज में चल रहा है, परिजनों के मुताबिक वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.