देहरादून, मई 2 -- मसूरी। संवाददाता नगर पालिका ने झूलाघर स्थित रेंजर झूले को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया।नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि झूलाघर पर लगे रेंजर झूले के स्वामी को नोटिस दिया गया था। उन्हें पैसे जमा करवाने व झूले के संचालन से संबंधित सुरक्षा दस्तावेज भी पेश करने को कहा था। लेकिन उन्होंने न ही नोटिस का जबाव दिया न ही पैसे जमा करवाए। अग्रिम आदेश तक झूले को सील कर दिया गया है। गौरव भसीन ने कहा कि रेंजर झूला चलाने के लिए हर वर्ष परमिशन लेनी होती है व उससे पहले आईआईटी रुड़की से सेफ रनिंग सर्टिफिकेट लेना होता है। इसके बाद संचालन किया जाता है। लेकिन झूला स्वामी ने वर्ष 2023 के बाद से सेफ रनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनवाया और न ही नोटिस का जबाव दिया। ना ही नगर पालिका में पैसे जमा करवाये। ऐसे में अगर कभी दुर्घटना हो सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.