बोकारो, मई 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत कोनार बेड़ा गांव में 11 हजार वोल्ट क्षमता का विद्युत तार जमीन की ओर झूल रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार कोनार बेड़ा गांव के अधिकांश लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं। किसान प्रतिदिन हल-बैल एवं कृषि उपकरण लेकर इसी रास्ते से खेतों की ओर जाते हैं। ऐसे में नीचे झुके बिजली तार के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति या पशु भूलवश 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ जाए तो बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब झूलते तार को ठीक कराने की मांग ...