अल्मोड़ा, अप्रैल 1 -- डीएम अंशुल ने बुधवार को मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और समस्याओं को जाना। साथ ही नगर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव को लेकर संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया। संबंधित अधिकारियों को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.