बरेली, अप्रैल 15 -- बिजली के झूलते तारों के टकराने पर गिरी चिंगारी से मीरगंज इलाके के गांव मनकरा में 36 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। तेज हवा में आग बेकाबू हो गई, जिस पर काबू पाने के लिए किसानों को आसपास के खेत जोतने पड़े। घटना की सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किसान आग पर काबू पा चुके थे। आग से सात किसानों को भारी क्षति पहुंची है। मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव मनकरा में रहने वाले फूलचंद गंगवार के खेत की मेड़ से बिजली की लाइन गुजर रही है, जिसके तार नीचे तक झूल रहे हैं। यह भी पढ़ें- हाइटेंशन लाइन से तीन बीघा फसल जली मंगलवार दोपहर तेज हवा में तार टकराने पर निकली चिंगारी से फूलचंद की गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा चलने से आग ने आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.