औरैया, मार्च 1 -- कुदरकोट, संवाददाता। गढवाना गांव में झूलती 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ने एक और जान ले ली, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। बार-बार शिकायत और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद विभाग ने तार कसवाने या लाइन दुरुस्त कराने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों के अनुसार गांव के आसपास कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन पेड़ों पर टंगी और नीचे लटक रही है। कई बार लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया कि तार काफी नीचे झूल रहे हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद न तो लाइन की ऊंचाई ठीक कराई गई और न ही खंभों की मरम्मत कराई गई। गांव वालों का कहना है कि 26 और 27 अगस्त को भी इन्हीं झूलते तारों की चपेट में आकर लगभग पांच गौवंश की मौत हो चुकी थी। उस समय मामला शांत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.