औरैया, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार सुबह खेत पर गए एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल रहा। कसोलर गांव निवासी अमर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अंकित बाबू सुबह खेतों पर गया था। खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन गुजर रही है। परिजनों के अनुसार लाइन के तार काफी समय से ढीले होकर नीचे झूल रहे थे। इसी दौरान युवक अनजाने में करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़ा। खेतों पर काम कर रहे किसानों ने घटना देखी तो हड़कंप मच गया और तुरंत परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया ले आए, जहां चि...