झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत, खिल उठे लोगों के चेहरे
संभल, जुलाई 1 -- संभल। जुलाई माह के पहले ही दिन मौसम ने करवट बदली और जनपद में झमाझम बारिश हुई। देर रात से शुरू हुई बारिश ने जून माह की भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह तक मौसम सुहाना बना रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत का एहसास कराया। लंबे समय से गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने बारिश का जमकर आनंद लिया। वहीं बारिश के बाद शहर और कस्बों के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। यह भी पढ़ें- झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत, खिल उठे लोगों के चेहरे धान की रोपाई के लिए यह बारिश काफी अच्छी मानी जा रही है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्हें अच्छी फसल की उम्मीद जगी है। मौसम में आए बदलाव से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.