फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- फर्रुखाबाद। इंतजार के बाद बुधवार को जिले में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। सुबह से आसमान में छाए काले बादलों के बीच झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ने के बाद बादल िनकल गए। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि राहत के साथ ही शहर और कस्बों के कई हिस्सों में जलभराव तथा कीचड़ की समस्या भी सामने आई। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। तेज धूप की जगह बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया। सुबह नौ बजे के बाद आसपास कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कें पानी से लबालब हो गईं। वहीं कुछ इलाकों में केवल हल्की बारिश हुई और बादल आगे निकल गए। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी...