जहानाबाद, मार्च 1 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। झूनाथी गांव में 7 वर्षीय आशीष कुमार करंट से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि आशीष अपने घर की छत पर खेल रहा था, तभी उसके मकान के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तुरंत 112 आपात सेवा के माध्यम से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा आशीष का इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवासीय इलाके के ऊपर से इतनी हाई-वोल्टेज लाइन का गुजरना गंभीर जोखिम पैदा करता है। परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...