नई दिल्ली, मार्च 24 -- UP News: झांसी पुलिस विभाग ने अपने ही अधिनस्थों पर बड़ी कार्रवाई की है। बीमारी का बहाना बनाकर गुजरे दिनों दरोगा की परीक्षा देने गए विभिन्न थानों में तैनात 3 महिलाओं समेत 23 सिपाहियों को एसएसपी ने प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई आंतरिक जांच के दौरान पाई गई अनुशासनहीनता पर की गई। एक साथ इतने बड़े एक्शन ने पूरे महकमे में खलबली मचा दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के बैनर तले दरोगा पद पर सीधी भर्ती को लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को हुई थी। दरोगा बनने का सपना लिए झांसी के विभिन्न थानों में तैनात सिपाही भी बीमारी का बहाना बनाकर परीक्षा में शामिल हुए थे। कुछेक गुपचुप तरीके से पहुंचे तो कुछ ने काफी समय पहले ही छुट्टी की दस्ख्वास्त दी थी। खास बात यह है कि विभिन्न थानों में तैनात सिपाहियों की छुट्टी मं...