कानपुर, जनवरी 24 -- कस्बे के नगर पालिका रोड राजेन्द्र नगर में मंगलवार देर शाम को मंगलम भवन में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां पर विभिन्न कवित्रियों सहित अन्य कवियों ने अलग-अलग अनेक कविताएं प्रस्तुत की। इसमें संजीव कुलश्रेष्ठ ने झूठ को सच कभी दोस्त कह नहीं पाए की कविता को लोगों ने बहुत सराहा। राजेन्द्र नगर के मंगलम भवन में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां पर कवि अशोक मिश्र ने कहा कि, कैसी है ये तस्वीर गांव की, कैसी है ये तस्वीर। सारे दर्द राम के हिस्से में रावण है बेपीर। गीतकार संजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा, झूठ को सच कभी दोस्त कह नहीं पाए, रेत के महलों का गुरूर सह नहीं पाए। हम तो उस झील के पानी है खामोश रहे। छल के दरिया में वसूल बह नहीं पाए। गीतकार रामसेवक वर्मा ने कहा, हम...