रिषिकेष, मई 8 -- भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने आरोप लगाया है कि झूठ के सहारे कांग्रेस भाजपा को बदनाम करने के लिए राजनीतिक साजिशों का सहारा ले रही है। चंपावत की हालिया घटना कांग्रेस के इसी भ्रामक दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि चंपावत की घटना की प्रारंभिक जांच में यह साफ हो चुका है कि एक भाजपा कार्यकर्ता को झूठे और फर्जी घिनौने प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि बीते चार महीनों में यह तीसरी बड़ी घटना है, जब कांग्रेस ने भाजपा संगठन और राज्य सरकार के खिलाफ नकारात्मक दृष्टिकोण गढ़कर माहौल खराब करने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस संवेदनशील मुद्दों पर जनता को गुमराह कर रही: विकास यह महज संयोग नहीं, बल्कि सोची-समझी राजनीतिक रणनी...