अमरोहा, अप्रैल 28 -- शहर के मोहल्ला लकड़ा निवासी फुरकान अहमद ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने तथा छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनका मोहल्ला नई बस्ती पायल होटल के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी द्वारा कथित मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी कई बार झूठे प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, जिनकी जांच पुलिस द्वारा की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- अपराधिक रिकार्ड छिपाकर सिपाही बना सहारनपुर का युवक, जांच की मांग साथ ही, विपक्षी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि को खराब करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है। एसपी ने शहर कोतव...