लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। हसनगंज के डालीगंज मुकरीम नगर निवासी शशि कश्यप ने पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। डालीगंज के मुकरीम नगर निवासी शशि कश्यप ने तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्र और नाती संग रहती हैं। शशि ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले वीर बहादुर, बबीता कश्यप और शांति देवी आपराधिक प्रवृत्ति की हैं। सभी लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी उन्हें और उनके बेटे को झूठे ड्रग्स के मामले में फंसाने की धमकी देते हैं। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना आये दिन का काम हो गया है। वह अक्सर घर में अकेली रहती हैं, जिसका फायदा उठाकर आरोपी डराने-धमकाने आ जाते हैं। पूर्व में बिजली चोरी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई से नाराज होकर आरोपी रंजिश रखते हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों ने मां-बेटों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.