झूठे केस में फंसाने और धमकी देने का लगाया आरोप
नवादा, अगस्त 1 -- बुंदेलखंड थाने के आजाद नगर, तकेया पर मोहल्ले के मो. मुन्ना ने नवादा के एसपी व डीएसपी को आवेदन देकर झूठे केस में फंसाने व धमकी देने के मामले में कार्रवाई कर इंसाफ की मांग की है। वादी का आरेाप है कि इससे पूर्व आरोपितों पर पॉक्सो व मारपीट, लूटपाट के आरेाप में दो मामले दर्ज हैं। एक मामला 2019 का है। जबकि दूसरा मामला 07 मार्च 2026 का है। अब आरोपित पक्ष इन मामलों को उठाने के लिए उन्हें तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। इसे लेकर बुंदेलखंड पुलिस उस पर उसके परिजनों पर लगातार दबाव बनाते रहती है। उसकी पत्नी व बेटियों के नाम से 126 के तहत नोटिस भेजकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। वादी ने कहा है कि वह गरीब आदमी है और किसी प्रकार अपना व बच्चों की परवरिश करता है। उसने इस मामले में अविलंब कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाकर उसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.