चंदौली, फरवरी 18 -- नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने मंगलवार को लूट की झूठी सूचना देने वाले गंगेहरा के दिनेश के खिलाफ कार्रवाई की। जिसका पुलिस ने चालान कर दिया। सोमवार को दिनेश और रेमा गांव निवासी उसका रिश्तेदार अनिल बिलारीडीह शिव मंदिर परिसर में मेला देखने गए थे। जहां दोनों ने शराब पी ली। इसीबीच अनिल दिनेश की बाइक लेकर अपने घर चला गया। वही जब दिनेश नशे की हालत में अपने गांव में पहुंचा तो गांव के ही एक युवक प्रीतम पर बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए 112 नंबर पर सूचना दिया। पुलिस ने युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को जब अनिल ने दिनेश की पत्नी को फोन करके बताया कि बाइक मेरे पास है। तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने प्रीतम को रिहा कर शिकायतकर्ता दिनेश को झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...