बलिया, मई 10 -- बलिया। उभांव पुलिस ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर विवाद कर रहे तीन लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि चन्दाडीह निवासी चन्द्रशेखर, महेंदुआ निवासी धनन्जय चौहान तथा नगरा थाना क्षेत्र के तितलौकिया उर्फ किशोरगंज निवासी मुन्ना यादव को किया गया है। पुलिस का कहना है कि तीनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि आरोपियों ने डॉयल 112 पर लूट की झूठी सूचना दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...