रुद्रपुर, मार्च 11 -- सितारगंज। शराब के नशे में पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई की है। मंगलवार को बैगुल, शक्तिफार्म निवासी रनवीर सिंह ने पुलिस को 112 पर फोन कर उसके चाचा के फायरिंग करने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शक्तिफार्म पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला शराब के नशे में रनवीर ने पुलिस को फायरिंग की झूठी शिकायत दर्ज कराई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.