नोएडा, मार्च 16 -- दनकौर। जुनेदपुर गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर गांव में गोली चलने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की तो सूचना झूठी निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता का अपने सगे भाई से दीवार तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों भाइयों को झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अमरजीत और कृष्ण दोनों सगे भाई हैं। घरों के बीच में दोनों ने अलग-अलग दीवार की हुई है। एक भाई अपनी दीवार को तोड़ रहा था। दूसरे भाई ने दीवार तोड़ने का विरोध किया। इससे दोनों की पत्नी एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगीं। दोनों भाइयों के बीच भी कहासुनी हो गई। एक भाई ने पुलिस को ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय चौकी और थाना पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.