सहारनपुर, मार्च 7 -- छुटमलपुर, संवाददाता। थाना फतेहपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने बहनोई को फंसाने के उद्देश्य से लूट की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में घटना संदिग्ध पाए जाने पर सच्चाई उजागर हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को कस्बा व थाना फतेहपुर निवासी इंतजार पुत्र अब्दुल मलिक ने फोन कर सूचना दी थी कि मुजफ्फराबाद के आगे रास्ते में पांच अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी बाइक तथा पांच हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज देखने पर कई तथ्य सामने आए, जिनसे पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। पुलिस को सूचना देने वाला युवक घटना स्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.