लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चिनहट पुलिस ने बम फेंककर रंगदारी मांगने के मामले में झूठी एफआईआर दर्ज कराने वाली एक होटल संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने अपनी दुकान पर बम फेंकने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए 13 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में इनमें से 10 लोग निर्दोष पाए गए। चिनहट थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा के अनुसार, कुर्सी रोड गुडंबा निवासी अंकुरिता शर्मा ने 11 अप्रैल 2025 को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनकी दुकान पर आकर धमकी देते हैं, रंगदारी मांगते हैं और बम से हमला भी किया । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया सब-इंस्पेक्टर नवनीत कुमार को आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। जांच के बाद अभय प्रताप, मानस मिश्रा, श...