पटना, मार्च 9 -- बिहार में कभी सक्रिय रही प्राइवेट आर्मी रणवीर सेना के दिवंगत प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह के यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने और 301वां रैंक लाने के दावे को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने फर्जी करार दिया है। आयोग ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर बताया है कि 301वां रैंक लाने वाली आकांक्षा सिंह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली हैं। इसके साथ-साथ आयोग ने और स्पष्टता लाने के लिए गाजीपुर वाली आकांक्षा सिंह के माता और पिता का नाम भी सार्वजनिक कर दिया है। गाजीपुर वाली आकांक्षा सिंह पटना के एम्स में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पिछले हफ्ते आरा की आकांक्षा सिंह ने 310वां रैंक लाने का दावा करके बिहार और मीडिया में खूब वाहवाही लूटी थी। लेकिन बाद में गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपने सेलेक...