मेरठ, मार्च 24 -- थाना लोहियानगर पुलिस ने चोरी की घटना का सिर्फ 11 घंटे में खुलासा करते हुए पूरी धनराशि और आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस ने यह भी उजागर कर दिया कि चोरी की घटना झूठी थी। पुलिस ने 35 लाख रुपये और 31 तोला सोने के आभूषण वादी के ही दामादों के घर से बरामद किए। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रत सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 22 मार्च डॉ. हाजी इदरीश मलिक पुत्र हाजी अब्दुल रहमान निवासी 30 फुटा रोड, हरी मस्जिद के पास, समर गार्डन, थाना लोहियानगर, मेरठ ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 21 मार्च की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर रखे 35 लाख रुपये और करीब 31 तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।सीसीटीवी खंगाले, प...