बदायूं, अप्रैल 30 -- बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी देवेंद्र सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर एक व्यक्ति पर झूठी तहरीर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी अमरपाल ने जिला कारागार में मुलाकात के नाम पर मनगढ़ंत कहानी रचकर उन्हें पुलिस केस में फंसाने की साजिश रची है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि दामाद चंद्रशेखर और उनके भाई केशव वर्तमान में जिला कारागार बदायूं में निरुद्ध हैं। बीते 28 अप्रैल को उन्होंने केशव से और उनकी पुत्री सपना ने अपने पति चंद्रशेखर से जेल में मुलाकात की थी। इनके अलावा किसी अन्य रिश्तेदार ने मुलाकात नहीं की। यह भी पढ़ें- फैक्ट्री मालिक ने भाकियू के नौ कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराया मुकदमा अगले दिन पीड़ित को ज्ञात हुआ कि सैजनी निवासी अमरपाल ने पुलिस को तहरीर दी है कि केशव ने अपनी सास और एक अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.