झूठी गवाही की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने पांच पूर्व वरिष्ठ सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ झूठी गवाही की कार्रवाई शुरू करने के अपने छह अक्तूबर के आदेश को अगली सुनवाई तक स्थगित कर दिया है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्णा की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि छह अक्तूबर के फैसले के पैराग्राफ 63 और 64 में दिए गए निर्देश अगली तारीख तक लागू नहीं होंगे। मामले को अगले साल फरवरी में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। यह मामला सेवानिवृत्त सीबीआई डीएसपी सुशील दीवान और रमन त्यागी की याचिका से जुड़ा है। दोनों ने हाईकोर्ट के छह अक्तूबर के आदेश को वापस लेने की मांग की थी। उस आदेश में न्यायमूर्ति मधु जैन की पीठ ने पांच पूर्व वरिष्ठ सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ मजिस्ट्रेट अदालत में झूठी गवाही की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति पुष्कर्णा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.