कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। झूठी खाई थी कसम जो निभाई नहीं..., जीने लगा हूं, पहले से ज्यादा, पहले से ज्यादा तुमपे मरने लगा हूं.... जैसे बॉलीवुड के गीतों पर पूरा आईआईटी झूमता नजर आया। प्रोफेसरों से लेकर छात्र और देशभर से आए प्रतिभागियों ने जमकर मस्ती की। मौका था आईआईटी में चल रहे टेककृति 2026 के समापन पर आयोजित बॉलीवुड नाइट का। इसमें बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सचिन-जिगर ने एक के बाद एक गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सुन साथिया माहिया बरसा दे..., अपना बना ले पिया, अपना बना ले पिया... जैसे कई गीत गाए। इससे पहले टेककृति में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आईआईटी कानपुर में चल रहे तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव टेककृति के चौथे व अंतिम दिन ज्ञान, नवाचार, प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन का अद्भुत संगम रहा। दिन का मुख्य आकर्षण "रक्षा...