नई दिल्ली, मार्च 16 -- अमेरिकी युद्धपोत और लड़ाकू विमानों पर हमले की खबरों का खंडन करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस तरह से एआई वाले वीडियो और झूठी खबरों को प्रचारित करवाकर ईरान अपना ही सत्यानाश करवा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराने की खबर एकदम झूठी थी। ट्रंप ने कहा कि एआई से बनाए गए वीडियो को प्रचारित करवाकर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। इस काम में वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे अखबार भी सहयोग कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ईरान मीडिया मैनिपुलेशन में मास्टर कर चुका है। उनकी सेना कमजोर है लेकन झूठी खबरें प्रचारित करवा रहे हैं। अब तो एआई के जरिए खूब झूठ फैलाया जा रहा है। ऐसा करके वे रोज के रोज अपना ही सत्यानाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ईरान ने बताया कि अमेरिका के पांच रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट मार गिराए गए हैं। वॉल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.