बगहा, मार्च 6 -- बेतिया। साठी के बसंतपुर गांव निवासी मिंटू कुमार को फोन कर साइबर अपराधियों ने झूठी एफआईआर दर्ज होने के नाम पर डराकर एक लाख 22 हजार रुपये ठग लिए है। घटना एक मार्च की है। मिंटू कुमार ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया की आवेदन मिला है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। मिंटू कुमार ने आवेदन में बताया है कि एक मार्च की सुबह करीब 10 बजे अलग-अलग नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि हम लोग थाना से बोल रहे हैं। तुम प्रतिदिन अपने मोबाइल फोन पर न्यूड वीडियो देखते हो। जिस कारण देश के अलग-अलग 75 थानों में तुम्हारे खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है। पुलिस तुम्हे गिरफ्तार करने के लिए तुम्हारे घर पर जाएगी। तुम्हे और तुम्हारे घर वालों को उठाकर जेल में भेजा जाएगा। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.